गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- गोरखपुर। दिव्यनगर कॉलोनी में चल रहे श्री राम कथा के दौरान रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में 25 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान श्री हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहीं। रक्तदान शिविर के दौरान अस्पताल की निदेशक डॉ अनुराधा सिंह व डॉ एके सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों एवं गरीबों को आवश्यकता अनुसार ब्लड उपलब्ध कराकर जिंदगी को बचाई जा सकती है। रक्तदान करने वालों में सुनीता देवी, सुषमा मिश्रा, सूर्यकांत पांडेय , धीरज पाण्डेय, पूनम सिंह, विनय पाण्डेय, अमित मिश्रा, विजय शुक्ला, सदाशिव तिवारी, संतोष मौर्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...