शिविर में 25 बच्चों की हुई जांच, प्रमाण पत्र कराए गए उपलब्ध
कन्नौज, अगस्त 20 -- कन्नौज। विकास खंड गुगरापुर में पीएमश्री विद्यालय गुगरापुर में दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता की जांचकर उनको दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन हुआ। कैंप में आर्थोपैडिक डा.सूरज, ईएनटी डा.मोनिका, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.वीके गौतम, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा.स्वाती कटियार, बाल रोग विशेषज्ञ डा.ऋचा चौधरी, दिव्यांग बोर्ड के नोडल डा.मोहम्मद इरसाद ने दिव्यांग बच्चों का असेसमेंट किया। दिव्यांग बच्चों ने शिविर में प्रतिभाग किया। मेडिकल बोर्ड ने २५ दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र हेतु चिन्हित किया गया, उनको प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, बीएसए संदीप कुमार सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुबोध अवस्थी व स्वास्थ्य विभाग से सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दिव्यांगता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.