नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से जिला कारागार लुक्सर में शुक्रवार को एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 245 लाभार्थियों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 200 लाभार्थियों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। आवश्यकता के अनुसार आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। इस मौके पर सरदार मनजीत सिंह, विनोद कसाना, ऋषि के अग्रवाल, एमपी सिंह, संजय गर्ग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...