जहानाबाद, फरवरी 13 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के कुर्थाडीह में आंख जांच और चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बराबर स्वयं सिद्ध महिला विकास सहकारी समिति और पीसीआई इंडिया एवं डीबीएस के सहयोग से किया गया। शिविर में 35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की आंख जांच की गयी। इस मौके पर कुल 244 महिलाओं की आंख जांच की गई एवं जरूरतमंद लोगों को न्यूनतम मूल्य पर चश्मा उपलब्ध कराया गया। 43 महिलाओं को आंख संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में जाकर इलाज करने का निर्देश दिया गया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य इस तरह का शिविर का आयोजन किया गया क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में 35 वर्ष से ऊपर के अधिकांश महिलाओं में आंख संबंधित परेशानी होती है। जिससे महिलाओं को स्वावलंबी बनने में परेशानी होती है। इस मौके पर सीसीआई के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक मो...