गढ़वा, मार्च 15 -- कांडी, प्रतिनिधि। रूरल आर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एस्टेब्लिशमेंट के सौजन्य से प्रखंड में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के तहत रविवार को शिवपुर पंचायत के मंडरा गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नेत्र रोगियों सहित कुल 222 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को नि:शुल्क दवाइयां भी दी गई। शिविर का उद्घाटन प्रखंड के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, शिवपुर पंचायत की मुखिया सोनी देवी, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लवकुश कुमार रवि और वार्ड संख्या 12 के सदस्य सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर रोज संस्था के सपोर्ट पर्सन अमरेंद्र कु...