चक्रधरपुर, मई 28 -- बंदगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती बंदगांव प्रखंड के पोरेंगेर में आयुष्माम आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 215 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें टीवी स्क्रीनिंग 75, ब्लड प्रेशर जांच 30, ब्लड शुगर जांच 30, हीमोग्लोबिन जांच 30, बीएमआई जांच 12, चेस्ट एक्सरे 31, बलगम 15 और दो लोगों की आभा जांच की गई। शिविर के आयोजन में स्वास्थ्य कर्मियों का अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...