पाकुड़, अगस्त 24 -- महेशपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त पाकुड़ की पहल पर प्रत्येक माह की 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू, बीपीआरओ प्रसनजीत मंडल, लैब टेक्नीशियन गुलाम गौश, शौकत अली, राजेश रंजन, मुखिया, जेएसएलपीएस कर्मी, डीलर, कनीय अभियंता, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। समाचार भेजे जाने तक जानकारी लेने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने बताया कि 20 रक्तदाताओं ने शिविर में रक्तदान किया है। रक्तदान करनेवालों को प्रमाण पत्र दिया गया है। साथ ही रक्तदाताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.