सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। उद्योग विभाग के द्वारा प्रखण्ड कार्यालय में मंगलवार को उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर उद्यमियों को ऑनलाइन उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। शिविर में कुल 20 उद्यमियों ने पंजीकरण कराया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के ईओडीबी मैनेजर सलमान खुर्शीद ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश के आर्थिक विकास की रीढ़ है। इस प्रकार के जागरूकता शिविरों के माध्यम से न केवल पंजीकरण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता को भी बल मिलता है। प्रखण्ड उद्यमी समन्वयक लक्ष्मण साहू ने लोगो से कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमएफएमएफ तथा पीएमईजीपी योजना के तहत मिलने वाले 35% सब्सिडी की जानकारी दी। मौके पर प्रमुख ज़ुसाफ़ लुगुन आदि उपस्थित थे।

हिं...