मथुरा, जनवरी 4 -- कल्याणं करोति नेत्र संस्थान एवं बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 185 अधिवक्ताओं ने निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। बोहरे कन्हैया लाल हॉल, सिविल लाइन में आयोजित शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विकास कुमार, एडीजे प्रथम राम किशोर पाण्डेय एवं प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय आशीष जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार, नन्द किशोर उपमन्यु ने भगवान गणेश की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अधिवक्ताओं को नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक सावधानियों एवं नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जनपद न्यायाधीष ने कहा कि अधिवक्ताओं की कार्य शैली अत्यंत परिश्रमपूर्ण होती है, जिसमें लंबे समय तक फाइलों, दस्तावेजों एवं डिजिटल स्क्रीन पर कार्य करना पड़ता है।...