मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शूगर, बीपी, बुखार के मरीज अधिक रहे। इसके अलावा अन्य गंभीर मरीजों को डाक्टरों ने उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल भेज दिया। शिविर में कुल 1832 मरीजों का उपचार किया गया। जमालपुर संवाद अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला में डा. मनोज कुमार की देखरेख में 31, छोटा मिर्जापुर में डा. संजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 47, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिला में डा. मनोज यादव की देखरेख में 50 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा दी गयी। शूगर, बीपी, चर्म रोग, मौसमी जुकाम- बुखार, सिर दर्द, कमर दर्द, घुटना दर्द आदि रोगों से पीड़ित मरीज इलाज कराने के लिए आए। इस दौरान चिकित्सक सत्येंद्र सिंह, संतोष सिंह, साधना देवी, ज्योति सिंह...