शिविर में 18 लोगों ने किया रक्तदान
सोनभद्र, जून 26 -- बीजपुर। एनटीपीसी धनवन्तरी अस्पताल में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों ने उप कमाण्डेंट प्रकाश के नेतृत्व में बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। इस मौके पर उप कमाण्डेंट ने जवानों को रक्तदान के महत्व को समझाया व रक्तदान महादान में सभी को रक्तदान करने के संदर्भ में प्रेरित किया गया, जिससे किसी के जीवन को बचाया जा सके। शिविर में सहायक कमाण्डेंट पी शिवा राव, अरक्षित निरीक्षक एमपी यदव, निरीक्षक पीके गोराई, निरीक्षक अग्नि रामाज्ञा मौर्या, सूचना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय सहित 18 बल सदस्यों ने शिविर में रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.