चम्पावत, जून 24 -- चम्पावत। सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट गांव चूका में बुधवार को एसएसबी पंचम वाहिनी ने पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 28 ग्रामीणों के 170 पशुओं का उपचार करने के साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। कमांडेंट पशु चिकित्सा डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा ने पशुपालकों को पशुधन प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसआई दरबान सिंह, चूका सीमा प्रभारी एसआई गौतम सिंह, जिलेधर यादव, प्रह्लाद राम, हुकुम सिंह, श्याम सिंह, होशियार सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेलागाड़ में पशु चिकित्सा शिविर लगाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...