उन्नाव, जनवरी 4 -- सफीपुर। भाजपा कार्यालय पर रविवार को विधायक बंबालाल दिवाकर के संयोजन में शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 165 नेत्र विकार से पीड़ित मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इनमें से 107 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए कानपुर स्थित शंकरा हॉस्पिटल भेजा गया। शंकरा आई हॉस्पिटल, चौबेपुर कानपुर से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों की जांच की। मोतियाबिंद से ग्रसित रोगियों को अस्पताल ले जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई, वहीं अन्य मरीजों को चश्मा और दवाएं वितरित की गईं।विधायक बम्बालाल दिवाकर ने शिविर में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और आपरेशन के लिए उन्हें कानपुर रवाना किया। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविर प्रत्येक माह आयोजित किए जाते हैं, ताकि आमजन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.