मुजफ्फर नगर, जून 17 -- जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस एवं सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रक्तदान शिविर आयोजित किया है। उन्होंने बताया कि गर्मी और काम के मौसम के बाद भी पुरुष और महिलाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान में रूचि दिखाई। जिसकी वजह से 16 यूनिट रक्त एकत्र हो पाया, जो एक अच्छी संख्या है। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह व स्टाफ के अन्य पांच कर्मचारियों के द्वारा भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक, डॉक्टर अजय कुमार, ब्लड बैंक से परवेज आलम, डॉक्टर शैला परवीन,डॉक्टर नदीम, नितेंद्र शर्मा, मंजीत आदि का सहयोग रहा। यह भी प...