अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़। भारत विकास परिषद वैभव शाखा के तत्वाधान में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 155 रोगियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। गर्भवती महिलाओं ने परामर्श का लाभ लिया। भारत विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन गूलर रोड स्थित हॉस्पिटल में महापौर प्रशांत सिंहल ने किया। परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश, संजीवांश, वित्त सचिव प्रदीप रंजन शर्मा, प्रांतीय गतिविधि संयोजक सेवा सुशीला सिंह, सुशील सिंह ने सामूहिक रूप से शुभारंभ किया। शिविर में डॉ. रश्मि अग्रवाल, डॉ. दिव्यांश अग्रवाल, डॉ. अंकित चौधरी ने रोगियों व आमजनों का स्वास्थ्य परीक्षण पर हार्ट, गुर्दा, लीवर, हीमोग्लोबिन, थायराइड, शुगर, खून आदि की नि:शुल्क जांच कर उचित परामर्श दिया। कार्यक्रम को सफल बन...