फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित ईएसआई की आईएमटी डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों ने पहुंच कर अपनी जांच कराई। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही इस मौसम में भारी पड़ सकती है। शिविर में डिस्पेंसरी की टीम ने मरीजों की ब्लड टेस्ट, बीपी और शुगर की मुफ्त जांच कीं। इसके बाद जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकों के परामर्श पर मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...