अंबेडकर नगर, मई 31 -- जलालपुर। अकबरपुर रोड स्थित हाथी पार्क के निकट डीडी सेंट्रल अकादमी परिसर में नरेन्द्र देव स्पोर्ट क्लब के सदस्य रहे स्व. सत्येन्द्र वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक टीम 15 लोगों का रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य शैलेन्द्र शर्मा, मंजुल तिवारी, मयंक तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लायंस इंटरनेशनल ने 150 यूनिट किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...