आगरा, मार्च 14 -- आगरा विकास मंच द्वारा जयपुर हाउस स्थित निःशुल्क दिव्यांग केंद्र पर निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण एवं हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर के दौरान 15 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 3 मरीजों को जोड़ प्रत्यारोपण ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।शिविर में डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार के बारे में मार्गदर्शन दिया। फिजियोथेरेपी के लिए भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। डॉ. अनिल कुशवाहा ने मरीजों की फिजियोथेरेपी की और जोड़ों व हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सही ...