प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- प्रयागराज। रोटरी प्लैटिनम की ओर से मंगलवार को रामानुजन पब्लिक स्कूल, झलवा में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगा। इस मौके पर आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के डॉक्टरों की टीम ने 132 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में 16 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया। स्वागत क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पांडेय ने किया। इस मौके पर रोटेरियन शशांक जैन, संयोजक प्रमय मित्तल, रोटेरियन दीपक गुप्ता, रोटेरियन मनीष गर्ग, रोटेरियन गौरव अग्रवाल, रोटेरियन मनोज जायसवाल, रोटेरियन अनुज केसरवानी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...