अमरोहा, अप्रैल 7 -- गजरौला। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन (जेबीएफ) के मेडिकल सेंटर पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। ईसीजी एवं शुगर की मुफ्त जांच की गई। कुल 132 रोगियों ने पंजीकरण कराया। हाईवे किनारे जेबीएफ के मेडिकल सेंटर पर शिविर में नगर के साथ ही आसपास क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। जेबीएफ में चिकित्सक डॉ.नितिन राय ने बताया कि कुल 132 रोगियों ने पंजीकरण कराया था। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि जुबिलेंट स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा, स्वरोजगार आदि के क्षेत्र में भी सक्रिय रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.