सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- इटवा। खुनियांव क्षेत्र के गंगवल गांव में गुरुवार को एक संस्था की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 122 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी की जांच की गई। जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवा भी दी गई। डॉ.एसएन सोनकर ने कहा कि साफ-सफाई और नियमित स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. रुखसाना खान, डॉ. अफरोज खान, शीला चौधरी, अजीत यादव, रामप्रकाश गौतम, समद चौधरी, जुनैद अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.