गाजीपुर, नवम्बर 13 -- गाजीपुर। यातायात माह के दौरान गुरुवार को रौजा तिराहे पर बस, ऑटो, जीप और ई-रिक्शा चालकों और परिचालकों का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी यातायात मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. कैलाश पति और डॉ. अनिवेश कुमार ने कुल 120 चालकों का नेत्र परीक्षण किया। इनमें से 62 लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, 30 को दवाएं दी गईं, जबकि 25 लोगों को पूर्णतः स्वस्थ घोषित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित यातायात के लिए चालकों का नेत्र परीक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम में यातायात पुलिसकर्मी और स्थानीय वाहन चालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...