शिविर में 12 सदस्यों ने किया रक्तदान
मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर। सांई परिवार, हिंदू युवा वाहिनी और लिनेस क्लब आर्या के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुल 16 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। डा. सुजीत कुमार यादव की टीम ने रजिस्ट्रेशन कराए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उसके बाद बारी बारी से कुल 12 लोगों ने रक्तदान किया। प्रथम रक्तदान अमित गुप्ता ने कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने कहाकि रक्तदान से बड़ा दान कोई नहीं है। इसके लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान के बाद पौधरोपण किया गया। इस दौरान वंदना राय, अश्वनी पंडा, अंकित अग्रहरी, सत्यम अग्रहरी आदर्श, प्रवीण, विलेंस, अमृता सिंह, अविनाश, सिंपल, शल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.