शिविर में 117 टीबी मरीजों की हुई जांच
मोतिहारी, अगस्त 7 -- आदापुर ,निप्र। भेड़िहारी पंचायत के सिरिसिया खुर्द हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिरसिया खुर्द गांव में टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत विशेष एक्स-रे व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अत्याधुनिक पोर्टेबल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से ग्रामीणों की जांच की गई। डॉ. संतोष कुमार सिन्हा ने पंचायत के टीबी मरीज के परिजनों से शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। टीबी के संभावित मरीजों को विस्तृत जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर में रेफर किया गया। शिविर में 117 महिला पुरुष की चेस्ट एक्स-रे जांच व टीबी स्क्रीनिंग की गई।इसके साथ मरीजों के ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर वजन की निःशुल्क जांच हुई। जांच के बाद मरीजों के बीच दवा का वितरण किया गया। शिविर के सफल संचालन में चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद युनुस, वरीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.