प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- प्रतापगढ़। कांशीराम की जयंती पर रविवार को चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया l शिविर में 114 लोग इलाज कराने पहुंचे। जिनका चेकअप डॉ.अजय मिश्रा, डॉ. शमीम अहमद अंसारी, डॉ. डीके शुक्ला, डॉ. रौनक जहां, डॉ. यूसुफ खान, डॉ. शबाना खान, डॉ. संजय पाल, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मुस्कान, डॉ. रामचंद्र गुप्ता, डॉ. नवीन दुबे, डॉ. चमन लाल, डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने किया और उन्हें दवाएं दीं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महेंद्र शुक्ल, रामशिरोमणि वर्मा, प्रेम शंकर द्विवेदी, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...