सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- सुलतानपुर। नगर के सिविल लाइन स्थित ड्रीम विजन एकेडमी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने किया। शिविर में मेदांता हास्पिटल के डॉ आनंद एमबीबीएस एमडी(मेडिसिन) ने आयोजित शिविर में गठिया, सार्टिका, बीपी, शूगर के मरीज आए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की बीएमडी, ईसीजी आदि की जांच हुई। मेदान्ता हॉस्पिटल लखनऊ की ओर से प्रभात मिश्रा,बीनू चौधरी, नम्रता शुक्ला, शनि सिंह, ऋषभ पांडेय सुदामा प्रसाद,रूपेश आदि ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं जिनके सेवा भाव से आम मरीज और तीमारदार सन्तुष्ट रहे।शोशल वर्कर माता प्रसाद प्रजापति, बबलू चौधरी पत्रकार दर्शन साहू, डॉ अवधेश शुक्ला के प्रतिनिधि नवीन शर्मा, संतोष तिवारी,शिव कुमार दूबे,घनश्याम मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, संतोष...