जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- जमशेदपुर । समाजसेवी संस्था जोहार झारखंड द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 101 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने की। टेल्को के रीक्रिएशन क्लब में आयोजित इस रक्तदान शिविर के आयोजक पप्पू सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी शिविर की तैयारी पहले से की गई थी और हर तरह के लोगों द्वारा यहां उसे रक्तदान किया गया। प्रत्येक रक्तदान से किसी एक व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकेगा। कहा कि आगे भी इसी तरह शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ग्राहक पंचायत के महाशिविर में रक्तदाताओं का दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान शिविर जमशेद...