सुल्तानपुर, मई 23 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के गौरा गांव में शनिवार को डॉक्टर अम्बरीश तिवारी के संयोजन में एक फार्मा कंपनी निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टेक्नीशियन महेंद्र यादव व नीरज राजपूत ने मशीन के माध्यम से क्षेत्र के 101 मरीजों की नस एवं हड्डी की जांच कर रिपोर्ट दी। जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा निशुल्क दवा भी दी गई । शिविर में अपूर्व मंगलम तिवारी, सचिन तिवारी, शाश्वत तिवारी, सुदामा, विनय सिंह, विनोद तिवारी, अंगद पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...