शिविर में 100 यूनिट किया गया रक्तदान
काशीपुर, मई 11 -- काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड में आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में कंपनी के प्लांट हेड शुभम चमोली, तकनीकी प्रमुख मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार, सीओ आशुतोष मिश्रा सहित कर्मचारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्लांट हेड ने बताया कि शिविर में 100 यूनिट रक्तदान किया गया। बताया कि पदम श्री जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में काशीपुर, मालनपुर सहित सभी लाइटिंग डिवीजनों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.