पीलीभीत, जून 4 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के रक्त केंद्र में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर अडानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सहयोग से लगाया गया। यहां दस लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान अभियान का संचालन प्रभारी रक्त बैंक डॉ. परीक्षित सिंह के निर्देशन में तकनीशियन दिग्विजय आर्य एवं अमित कुमार ने कराया। वहीं जाकिर और विपिन समेत अडानी ग्रुप से नरेंद्र अडानी, फरेंद्र त्रिपाठी, नाहिस अली और मोहित कुमार मौजूद रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने शिविर को सराहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...