सीतापुर, अप्रैल 22 -- तंबौर। आंख अस्पताल सीतापुर की ओर से तंबौर के जीनियस मॉन्टेसरी स्कूल में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान करीब 95 लोगों का परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत 7 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिन्हें मेडिकल टीम के साथ अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। संस्था के टीपू सुल्तान ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...