पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- पिथौरागढ़। जीआईसी गणाई में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक फकीर राम टम्टा,दायित्वधारी हेमराज बिष्ट,एसडीएम यशवीर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में 127 लोगों ने समस्याएं रखी,जिसमें 111 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया और 16 को संबधित विभागों को जल्द निस्तारण के आदेश दिए। एसडीएम खुशबू पाण्डेय की अध्यक्षता में राजकीय हाईस्कूल किरोली,एसडीएम आशीष जोशी की अध्यक्षता में पंचायत घर गोठी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें दायित्वधारी अशोक नबियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...