जौनपुर, मार्च 24 -- खुटहन। सीताराम सिंह इंटर कॉलेज त्रिकौलिया में सोमवार को स्व. सिद्धार्थ सिंह की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चार सौ से अधिक मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं दी गईं। शुगर, ईसीजी, बुखार समेत विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच भी की गई। शिविर का शुभारंभ विधायक रमेश सिंह ने दीप जलाकर कर किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और साफ-सफाई से 70 प्रतिशत से अधिक बीमारियों से बचाव संभव है। इस मौके पर डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. एसके, डॉ. आरिफ खान और डॉ. विनोद ने मरीजों का उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...