लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न सामाजिक व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पटेल एवं डॉ. अमित कुमार यादव द्वारा किया गया। प्रथम सत्र में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोला देहात वार्ड लक्ष्मणजती में स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव एवं दवा सेवन के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने अरूश्री वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर समाजशास्त्र विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने बुजुर्गों की...