बाराबंकी, अप्रैल 30 -- दरियाबाद। बिजली उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर कैंप आयोजित किया गया। बिजली विभाग के अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में कैंप लगाया। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ियों को लेकर आक्रोश दिखा। दरियाबाद नगर पंचायत में गुरुवार को एसडीओ के नेतृत्व में नगर पंचायत में शिविर का आयोजन पुलिस फोर्स की मौजूदगी में किया गया। कैंप में उपभोक्ता अमीर अहमद का आरोप था कि पहले आठ सौ महीने में बिल आता था, पर 20 दिन में तीन हजार आ गया। कोई सुनवाई नहीं है। शिकायत करो तो अधिकारी अनसुना कर देते हैं। अजीमनगर के अमजद ने मोबाइल पर बिल संबन्धित जानकारी न मिलने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- बिजली बिल सुधार के लिए 4 को लगेगा कैंप इसीतरह अब्दुल अलीम ने बताया एक दिन में 9 यूनिट की खपत है। बिल 23 रुपये यूनिट आ रहा है। तीन महीने से परेशा...