दुमका, फरवरी 12 -- दुमका, प्रतिनिधि।जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड दुमका भूतनाथ रजवार के निर्देशानुसार भारत स्काउट एवं गाइड दुमका द्वारा संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुधानी में संचालित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह जांच शिविर में भाग लेकर गाइड्स स्काउटिंग के विविध कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। शिविर के तीसरे दिन बुधवार को शिविर प्रधान सह गाइड प्रशिक्षक आग्नेश आभा कुजूर एवं शिविर सहायक अनुराग नन्दन, गुलशन विश्वकर्मा एवं अनुप्रिया मरांडी द्वारा गाइडों को स्काउट गाइड के जनक, स्काउट गाइड के इतिहास, नियम प्रतिज्ञा, सिद्धान्त, उदेश्य आदि के बारे में जानकारी देते हुए स्काउटिंग के विविध कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर आशा भेंगरा ने बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.