दरभंगा, अप्रैल 22 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शहर के शुभंकरपुर स्थित श्री श्री 108 बाबा बद्री नारायण मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी, दरभंगा की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें एक सौ से अधिक मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं दी गयी। प्रभात खेतान की पहल पर आयोजित शिविर का नेतृत्व रेडक्रॉस के राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान ने किया। मौके पर रेडक्रॉस, दरभंगा के सदस्य मुकेश कुमार खेतान, डॉ. अंजू अग्रवाल व जीवछ कानोडिया भी थे। संयोजक रमण कुमार खेतान, गौरव जालान, राजकुमार पासवान एवं आशीष सर्राफ ने बताया कि शिविर का संचालन सुबह नौ से रात नौ बजे तक अनवरत हुआ। इस दौरान रेडक्रॉस, दरमंगा के सदस्य सिकंदर, गोपाल कुमार ठाकुर, राहुल पासवान व कन्हैया शर्मा ने मरीजों के इलाज में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.