बक्सर, मई 2 -- बक्सर। शहर के ज्योति चौक पर सात निश्चय-3 सबका सम्मान-जीवन आसान अंतर्गत उपभोक्ताओं के शिकायत निवारण के लिए बिजली कंपनी ने शिविर लगाया। जिसमें बिजली से जुड़ी समस्याओं के कुल 36 आवेदन आए। इस दौरान शिविर में आने वाले लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक किया गया। खास बात है कि सोलर पैनल लगाने लगाने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता सूर्यप्रकाश सिंह ने भी सोलर पैनल लगाने के लिए लोगों से अपील किया। बताया कि सोलर पैनल लगाने से पर्यावरण ऊर्जा और खर्च तीनों को बचाया जा सकता है। वहीं शिविर में लोगों द्वारा आवेदन देकर समस्याओं का त्वरित निष्पादन कराया गया। बता दें कि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को लगाए जा रहे शिविरों में लोगों बिजली से संबंधित शिक...