दरभंगा, दिसम्बर 9 -- दरभंगा। रेडक्रॉस सोसायटी, दरभंगा की ओर से डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित विराट सत्संग में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों की नि:शुल्क जांच कर दवा दी गई। शिविर में उपस्थित वाईस चेयरमैन डॉ. बीबी शाही एवं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य डॉ. सुशील कुमार एवं उज्जवल कुमार ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। रेडक्रॉस, दरभंगा के संरक्षक डॉ. लता खेतान, आतम सराफ, प्रकाश रंजन सिंह एवं तरुण मिश्रा ने कहा कि शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। राज्य प्रतिनिधि डॉ. आरबी खेतान ने कहा कि यहां पर बीपी जांच, कटने- फटने पर हर तरह की प्राथमिक चिकित्सा और छोटी-मोटी सभी स्वास्थ्य समस्याओं पर चिकित्सीय सलाह और दवा दी गई। रेडक्रॉस, दरभंगा के गौरव जालान, आशीष सर्राफ, राज कुमार पासवान एवं सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.