बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं। दास कॉलेज की एनएसएस की छात्र इकाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, स्काउट गाइड के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार ने किया। मुख्य अतिथि ने आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवकों की भूमिका पर व्याख्यान देते हुए राष्ट्रध्वज फहराने के नियमों से अवगत कराया। ध्वज की गरिमा बनाए रखने और उसे अन्य ध्वजों से ऊंचा रखने की महत्ता समझाई। द्वितीय सत्र में आपदा की स्थिति के लिए तंबू निर्माण का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के आकाश ने किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यम मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों के अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...