दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से सहयोगी सदस्य डॉक्टरों के सहयोग से दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम दिन शनिवार को सहिला, धोई घाट में तथा दूसरे दिन रविवार को पोलो फील्ड रोड, लहरियासराय में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 700 मरीजों की जांच करवाकर मुफ्त दवा दी गई। अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही वास्तविक संपत्ति है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी हमारा नगर, हमारा राज्य और हमारा राष्ट्र सशक्त एवं प्रगतिशील बन सकेगा। इसी के मद्देनजर हमने दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप लगाया है। उन्होंने दिल्ली से आए डॉक्टरों व उनके सहयोगियों के प्रति आभार जताया। स्वास्थ्य शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुरेंद्र कुमार तनेजा, जनरल फिजि...