जौनपुर, दिसम्बर 22 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। समाजसेवी स्वर्गीय सभाजीत शुक्ल की स्मृति में पुरेसवां गांव स्थित पीड़ासिन देवी मंदिर परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में विभिन्न गांवों से आए साढ़े चार सौ महिला एवं पुरुष मरीजों का परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि कार्यक्रम तो बहुत होते हैं, लेकिन इस तरह का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने आयोजन के लिए स्व.सभाजीत के पुत्र को बधाई दी। पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रशंसनीय और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित लोगं ने स्व.सभा...