बक्सर, फरवरी 18 -- इटाढ़ी। स्थानीय पंचायत भवन पर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी के नेतृत्व में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओ से संबंधित आवेदन दिया। शिविर में अलग-अलग विभागों से संबंधित कुल 09 मामले आए, जिसमें पेंशन योजना से संबंधित 04, राशन से 03 एवं कृषि का केवाईसी 02 किया गया। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित आवेदनों का निष्पादन शीघ्र करने का भरोसा दिलाया। शिविर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार, कृषि समन्वयक अनिल सिंह, किसान सलाहकार मनोज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे। बताते चलें कि आज यानी, गुरूवार को बसुधर और बड़कागांव पंचायत में मेगा कैंप का आयोजन किया गया जाएगा...