फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। सेक्टर-12 लघु सचिवालय में सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम अमित कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनी और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। नागरिकों को सरकारी सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में नागरिकों की अधिकतर समस्याएं परिवार पहचान पत्र, आय में त्रुटि, नए सदस्य जोड़ने, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से जुड़ी थीं। सभी मुद्दों के निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, पलवल में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गंभीरता से प्राथमिक आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही सोमवार को नूंह में लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर...