जौनपुर, मई 16 -- मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के समाधगंज स्थित एक संस्थान में शुक्रवार को नौ दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुक्रवार को कुल 56 मरीजों की जांच और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के शुभारंभ पर डायरेक्टर शशिकांत सिंह ने बताया कि 15 से 23 मई तक चलने वाले इस शिविर में निःशुल्क जांच की व्यवस्था की गई है। इसमें शुगर, ब्लड प्रेशर सहित कई प्रकार की जांच की जा रही है। शिविर में डॉ. अफजाल अंसारी, डॉ. नंद कुमार दूबे और डॉ. राघवेंद्र सिंह ने मरीजों की जांच और स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर बृजेश सिंह, सरोज सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, लाल साहब सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की मुफ्त जांच यह भी पढ़ें- एलआईसी कार्यालय में फ्री दंत परीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान...