दुमका, जून 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुधांशु कुमार शशि के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के तत्वावधान में स्थायी लोक अदालत द्वारा एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आमजन को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय परिसर में हुआ, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थायी लोक अदालत की सदस्य नीता कुमारी एवं काजल कुमारी ने लोक अदालत की भूमिका एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी उन्होंने बताया कि यह जनोपयोगी सेवाओं से संब...