मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को एक साथ दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए। जहां एक ओर भारत विकास परिषद 'दिव्य' के सहयोग से विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर वंदना सत्र में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शिविर का शुभारंभ भारत विकास परिषद दिव्य के संरक्षक रामकुमार तायल, प्रांत संगठन सचिव पंकज बंसल, शिविर संयोजक कमल गोयल एवं प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। शिविर संयोजक कमल गोयल ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। यह भी पढ़ें- शिविर में दातों की निशुल्क जांच कराई मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर की चिकित्सा टीम ने कैंप इंचार्ज डॉ. अनुज कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.