पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- पिथौरागढ़,संवाददाता। जूनियर हाईस्कूल विषाड़ और जीआईसी पीपली में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें लोगों ने पेयजल, सड़क सहित अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने उठाया। बुधवार को जूनियर हाईस्कूल विषाड़ व जीआईसी पीपली में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में 200 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, समाज कल्याण, कृषि एवं उद्यान, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, शिक्षा, पेयजल सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया। शिविर में दायित्वधारी गणेश भंडारी, डीपीआरओ हरीश आर्या,प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा,एसडीएम खुशबू पाण्डेय सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.