गिरडीह, मार्च 14 -- शिविर में लाभुकों से लिए गए दस्तावेज गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर में शनिवार को भू-अर्जन विभाग के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुआवजा की राशि देने के लिए लाभुकों से आवश्यक दस्तावेज लिए गए।बता दें कि प्रखंड के जामजोरी पंचायत के पननिया मोड़ से देवघर जिला के नोनियाद गांव तक सड़क निर्माण का कार्य जारी है। उक्त सड़क में निर्माण में रैयतदारों का भूमि अधिग्रहण किया गया है। भू अर्जन विभाग की टीम ने सर्वे करके गांडेय अंचल के तीन राजस्व गांव भातुपुर, नावाडीह, पननिया से 64 रैयतदारों का चयन मुआवजा के लिए किया गया था।शिविर में लाभुकों से वंशावली, एलपीसी के दस्तावेज लिए गए। शनिवार को गांडेय प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर में कुल 20 रैयतदारों ने अपना कागजात जमा किया।इस विषय में गांडेय अंचलाधिकारी मो. ह...