मुरादाबाद, मई 3 -- अग्रवाल सभा की ओर से रविवार को सौ वर्ष के अवसर पर कॉसमॉस हॉरिस्पटल कांठ रोड में पांचवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समाज के 34 उत्साही रक्तदाताओं ने सहभागिता की और रक्तदान करके मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर का आयोजन अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव सीए अजीत कुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश सिंघल, अमित गर्ग व प्रदीप अग्रवाल की ओर से किया गया। शिविर में रविंद्र गोयल ने अपना 132वां रक्तदान किया। वहीं संजीव गोयल ने अपना 123वां रक्तदान किया। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह व पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण आयोग डॉक्टर विशेष गुप्ता उपस्थिति रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉसमॉस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अनुराग अग्रवाल व डॉ. अखिल अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर अजय गुप्ता, शरद अग्रवाल, नीरज अग्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.